फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 31 मई को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयारी शुरू

Tue, 28 May 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पहली जून को मतदान होगा। आखिरी चरण में पड़ने वाले इस मतदान के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलक्ट्रेट के सामने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए लगने वाला टेंट तैयार हो रहा है। इसके अलावा अधिग्रहित किए गए वाहन भी पहुंचने लगे हैं। विभाग का दावा है कि 28 की शाम तक सभी वाहन तय स्थान पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले में लगभग 19 लाख मतदाता पहली तारीख को सातवें चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मतदान के लिए बने 2086 बूथों की गड़बड़ी भी दुरुस्त हो गईं है। बिजली, पानी, शौचालय, रैंप की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। कार्मिक को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सामने स्थित मैदान में छाया के लिए टेंट लगाया जा रहा है। परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। असुविधा के लिए पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन भी निर्धारित किए जा रहे हैं।

शिक्षा मित्र पर कार्रवाई के निर्देश
सीडीओ ने बताया कि आईटीएम चेहरी के 5 कमरों में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। पहली पाली में 187 कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। पीठासीन अधिकारी 36, मतदान अधिकारी प्रथम 26, द्वितीय 96 ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में शिक्षा मित्र पूनम सिंह, कार्य क्षेत्र मिठौरा का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें