फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शताब्दी वर्ष में घर-घर पहुंचेंगे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष में प्रत्येक न्याय पंचायत में बैठक आयोजित करके पंच परिवर्तन की योजना की योजना बन रही है। नगर के पिपरदेऊरा मोहल्ले में बैठक के दौरान विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए हर विंदु सेवक को दीपक की भांति जलना होगा। पंच परिवर्तन के दूसरे विषय कुटुंब प्रबोधन है। परिवार के लोगों में कुटुंब के प्रति जानकारी बढ़ाना है। संघ के स्वयंसेवक जनपद के सभी ग्राम पंचायत में घर-घर पहुंचकर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

नगर संघचालक आलोक रंजन में सभी स्वयंसेवकों महाराणा प्रताप की कहानी सुना कर अपनी विरासत को याद दिलाया। सिद्धार्थनगर विभाग के सह कार्यवाह शिवाकांत ने स्व जागरण के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, रमेश मिश्र, सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, विशाल, अजय, दुर्गेश, विमल पांडेय, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें