लुंबिनी का भ्रमण करते मुख्य न्यासधीश।
सोनौली। सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने नेपाल में बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का भ्रमण किया। न्यायपालिका का सर्वोच्च पद संभालने के बाद यह उनकी पहली नेपाल यात्रा है। उन्होंने कहा कि वह लुंबिनी आगमन को एक विशेष आध्यात्मिक अवसर मानते हैं। शनिवार सुबह लुंबिनी पहुंचने पर लुंबिनी विकास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. ल्हारक्याल लामा, सदस्य-सचिव सनुराजा शाक्य, कार्यकारी सदस्य श्याम रोक्का, वरिष्ठ प्रशासन प्रमुख ज्ञानिन राय और ट्रस्ट के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।