महराजगंज। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में रविवार को हुआ। महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज के इतिहास प्रवक्ता कुमुद रंजन सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तिव चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है।
पं. दीनदयाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से अनुशासन समेत सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी होती है। स्वयंसेविका प्रियांशी मिश्रा की टीम ने सरस्वती वंदना व श्रेया प्रजापति की टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवक विनीत प्रजापति, संग्राम सिंह, अमित यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समन्यवक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज के जुड़े मुद्दों से अवगत होते हुए समाज में व्याप्त अशिक्षा, अंधविश्वास व बाल विवाह जैसी कुरीतियों का समाज से उन्मूलन के लिए प्रयासरत रहना होगा। शिविर के पहले दिन के मंच का संचालन अमृतम मिश्रा ने किया। शिविर के दौरान ज्योति, खुशबु गुप्ता, सपना वर्मा, अभिप्रिया पटेल, मुस्कान भारती, कुलदीप, अमन, अभिनव, धीरज स्वयंसेवी उपस्थित रहे।