फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के बाद बढ़े वायरल फीवर के मरीज

Mon, 30 Sep 2024 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लंबे समय तक उमस भरी गर्मी के बाद हुई मानसूनी बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तो मिल गई, लेकिन वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वायरल फीवर, सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार अवकाश होने के कारण सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से भरी रही। उपचार के लिए 900 मरीज आए। इसमें से 213 से अधिक लोग वायरल पीड़ित थे। चिकित्सकों की माने तो वायरल का प्रकोप पहले से बना हुआ था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के चलते इसके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि हुई है। इस समय हर 100 मरीज में से 50 से अधिक लोग वायरल बुखार के मिले रहे हैं।
वायरल सबसे बड़ी बीमारी बनकर सामने आई है। शहर से गांव तक वायरल बुखार का प्रभाव तेज हुआ है। स्थिति यह है कि हर घर में एक-दो वायरल के मरीज मिल रहे हैं। खून जांच में पुष्टि होने के बाद सावधानी बरतते हुए दवा सेवन की हिदायत दी जा रही है। पर्ची काउंटर से लेकर पैथाॅलाजी व दवा काउंटर पर बीमारों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ा है। जांच के बाद दवा उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों को समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
-डाॅ. एपी भार्गव, सीएमएस, जिला अस्पताल महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें