फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रंगोली में मोहिनी ने मारी बाजी

Mon, 30 Sep 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हरिशंकर तिवारी दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार ने किशोरों और किशोरियों को किशोरावस्था के दौरान शारीरिक परिवर्तन, मानसिक परिवर्तन और सामाजिक परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। किशोर काउंसलर विजयलक्ष्मी ने कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम, नशावृत्ति के दुष्परिणाम, स्वच्छता और एड्स के बारे में जानकारी दी। डॉ. सत्येंद्र नाथ ने मानसिक स्वास्थ्य, चोट और हिंसा, लिंग भेदभाव पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर वजन, लंबाई, हिमोग्लोविन जांच किया गया। किशोरियों और किशोरों ने रंगोली, पोस्टर, क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिमा को प्रथम पुरस्कार, सुनीता यादव को द्वितीय, साधना कसौधन को तृतीय पुरस्कार मिला। शिवम वर्मा, निशा आंचल, अर्चिता, दिक्षा, वसुंधरा निशा प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें