महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के वन ग्राम सूरपार के ग्रामीण बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि वन टांगिया गांव में कई ऐसी समस्या है, जिससे पूरे गांव में विवाद का जड़ बना हुआ है।
सर्वे के दौरान लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश में विवाद पैदा कर दिया गया है। पिछले पंचायत चुनाव के बाद गांव में आज तक कोई विकास कार्य नहीं किया गया। इससे पहले गांव में कच्चा काम कर दिया गया, लेकिन आज तक उस सड़क पर न तो खड़ंजा कराया गया और न ही आरसीसी सड़क बनवाई गई। शासन का निर्देश है कि गांव में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिओ टैगिंग की जाए लेकिन वन टांगिया गांव में प्रधान व सचिव द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि वन टांगिया की जमीन का दोबारा सर्वे करा कर दुरुस्त किया जाए। सड़क पर खड़ंजा या आरसीसी कराई जाए तथा जलनिकासी के लिए नाली बनवाई जाए। इस दौरान जगराम प्रसाद, राजाराम, सुभाष चंद्र, राजू गुप्ता, मोहम्मद जहीर, वासुदेव, गणेश, राजेंद्र, गंगाराम, लालू निषाद मौजूद रहे। संवाद