फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते मोहम्मदपुर के ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- सीलिंग की भूमि पर खेती न करने देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने सीलिंग की आवंटित भूमि पर खेती न करने देने का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अपर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वे भूमिहीन हैं। सीलिंग में निकली भूमि को उन्हें आवंटित किया गया था जिस पर काबिज होने के उपरांत वे फसल की बुआई भी करते रहे। गांव के कुछ दबंगों की ओर से अब उन्हें उक्त भूमि पर जुताई व बुआई करने से रोका जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में रामसूरत, अर्जुन प्रसाद, राजेंद्र, चंपा देवी, रेशमा, रीता, ईश्वर, सोनबरसा, कलावती, रानी, फूलचंद, अशरफी, मालती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें