फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहिया में सोमवार रात जमीनी विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज परतावल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों का पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बात को लेकर सोमवार की देर रात दोनों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष के जाकिर 50 को गंभीर चोटें लगी है। वहीं सरीफुन (45), जैनब (24), अब्दुलसत्तार (75) को भी चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के रहमत (40), तबारक (50), कुरैशा (43), जलालुद्दीन (65) को भी चोट लगी है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें