नौतनवा। मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर आक्रोशित तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बैरवा बनकटवा के ग्रामीणों ने मंगलवार को बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और बीएलओ के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारी ग्रामीण अशरफ अली, निजामुद्दीन, तजिमुल, मनोहर यादव, सुनील, अब्दुल रहमान, दीनानाथ, वासुदेव, जितेंद्र कुमार, शहबाज अहमद, कोदई यादव, महफूज, सकीना, हद्दीस, फिरोज, ताबरक, प्रमोद यादव, अनिल कुमार आदि का कहना है कि गांव की बीएलओ ने साजिशन करीब 500 ग्रामीणों का नाम पंचायत निर्वाचन नामावली 2025 की अंतिम मतदाता सूची से काट दिया है। ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम से न्याय करने की गुहार लगाई है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराई जा रही है।