फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सास व ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता इसरावती निवासी डड़वार खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुजहना निवासी विष्णु यादव के साथ 15 मई 2023 को शादी हुई थी। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद पति विष्णु व सास मिथलेश, ससुर मुनीब, ननद संजना व साधना और पति की बुआ व मौसी मिल कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग न पूरी होने पर मारा-पीटा व जलाकर मारने का प्रयास किया। मामले में कई बार सुलह समझौता भी हुआ लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। थानाप्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें