फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार महिला की मौत से ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कटाइकोट मदरहना का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। ग्राम पंचायत कटाइकोट मदरहना में संदिग्ध हाल में 34 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। वह बीमार चल रही थी। उसकी 9 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा भी बीमार हैं। इससे गांव के लोग भयभी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवा वितरित किया है।
एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने शुक्रवार को गांव में विवाहिता की मौत के मामले में जानकारी जुटाई। सीएचसी लक्ष्मीपुर से दस किमी पश्चिम स्थित ग्राम पंचायत कटाइकोट मदरहना के प्रधान परमेश्वर यादव ने बताया कि गांव की लक्ष्मीना पत्नी कमलेश बीमार थी। तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री और पुत्र अमन भी बीमार हैं। एसीएमओ डॉ राकेश कुमार का कहना है कि विवाहिता की मौत किस बीमारी से हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर आवश्यक जांच व दवा का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
पनियरा। थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सतगुर टोला मल्लाही में बृहस्पतिवार देर रात एक विवाहिता का शव उसके कमरे मेें छत के कुंड़े से दुपट्टे से लटका मिला।
सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम सभा सतगुर टोला मल्लाही निवासी 22 वर्षीय सुंदरी का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें