फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

घुघली। रेलवे द्वारा रास्ता बंद कर दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने दो घंटे तक मतदान का बहिष्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोग मतदान किए।
विज्ञापन

पनियरा विधानसभा का अंतिम गांव कुशीनगर जनपद के समीप कोटिया ग्राम सभा का एक टोला है। खुटमैदान की आबादी लगभग 500 है। ग्रामीणों का मुख्य रास्ता रेलवे ढाले को 2017 में बंद कर दिया गया। ग्रामीण उस वक्त भी आंदोलित भी हुए थे। कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन न तो रेल प्रशासन ने उनकी बात सुनी और न ही कोई जन प्रतिनिधि। बस ग्रामीण चुनाव का ही इंतजार करते हैं कि कोई तो जन प्रतिनिधि उनकी सुध लेने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बृहस्पतिवार को मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। दो घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। सूचना पर पहुंचे जखीरा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने अधिकारियों को सूचित किया। थोड़ी देर बाद अपर उपजिलाधिकारी मदन वर्मा व क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात कर ज्ञापन देने कि बात कही और अधिक से अधिक मतदान की अपील की। अपर उप जिलाधिकारी ने बताया कि समझाने के बाद लोग मान गए और मतदान शुरू कर दिया। इस दौरान धीरज, मार्कंडेय, पप्पू, भगवंत, रामप्रवेश, राजेंद्र, त्रिलोक, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें