फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह टोला शाहपुर के पास तेंदुए की चहलकदमी एक सप्ताह से दिख रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को आशंका है कि तेंदुआ गांव में आकर किसी पर हमला न कर दे।
विज्ञापन

चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब चकदह मुख्य मार्ग के आसपास सागौन के पास और नाले के आसपास दिन में शाम को तेंदुआ अपने शावकों के साथ एक सप्ताह से चहलकदमी करते हुए दिख रहा है। कभी नाले में तो कभी चकदह मुख्य मार्ग पर सागौन के पेड़ के पास तेंदुआ अपने शावकों के साथ दिख जाता है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण शिवनाथ, बाबूराम, धनेश, बजरंगी अनिल, दीपचंद, रामजी, विश्वनाथ,गोलू चंद्रभान आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ पहले गौशाला के पास दिखता था, लेकिन अब एक सप्ताह से गांव के पूरब सड़क के पास अपने बच्चे के साथ दिख रहा है। गांव के पास तेंदुआ दिखने से डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें