फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामसभा सोनवल में कोटे के चयन में लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 09 May 2025 07:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामसभा सोनवल, विकास खंड मिठौरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके गांव में उचित दर विक्रेता (कोटेदार) का चयन नहीं कराया गया तो वे 13 मई से धरना और 14 मई से आमरण अनशन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने कोटे के चयन में लापरवाही और प्रशासनिक अनदेखी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

गुड्डू यादव, मनोज कुमार, जयराम, मोलई प्रसाद और रघुराई ने बताया कि गांव के कोटेदार की मृत्यु 11 दिसंबर 2023 को हो गई थी, जिसके बाद से उन्हें पांच किलोमीटर दूर परसामीर से राशन लाना पड़ रहा है। यह गांव मजदूर बाहुल है, जहां अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं। राशन लेने में दो से तीन दिन का समय लगने से उनकी आमदनी और जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटे के चयन की तिथि पहले 21 मार्च 2025 तय की गई थी, लेकिन बिना किसी वैध कारण के उसे स्थगित कर दिया गया और अब तक नई तिथि घोषित नहीं हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोटा चयन नहीं कराया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें