फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एएनएम का कटा वेतन, अधीक्षक को नोटिस

Fri, 09 May 2025 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलवा टीकर का डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान आरोग्य केंद्र बंद मिला। डॉ. केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजकर 45 मिनट पर घुघली ब्लाॅक के बेलवा टिकर गांव में बने आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम से इसके बारे में जानकारी ली गई तो पता चला की सेंटर पर सीएचओ की तैनाती नहीं है। एएनएम रीता गुप्ता की तैनाती की गई है। ग्रामीणों ने बताया की कभी-कभी सेंटर खुलता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए एएनएम का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि समय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें