फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान पर पोखरी की मिट्टी बेचने का आरोप, गांव में आक्रोश

Sat, 12 Apr 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। क्षेत्र के ग्राम सभा बनकटिया में सार्वजनिक पोखरी से मिट्टी निकालने को लेकर ग्राम प्रधान विवादों में घिर गए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पोखरी की मिट्टी को निजी स्वार्थ के लिए बेच दिया है। इससे ग्राम पंचायत की संपत्ति का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अमरीश, उमेश, संगम, लवकुश, महिपाल, दिनेश आदि ने बताया कि बिना किसी आदेश के दो दिनों से ग्राम सभा की पोखरी की खोदाई कर मिट्टी ट्रैक्टर-ट्राली से दूसरे गांव में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि इस मिट्टी बेंचकर ग्राम प्रधान ने व्यक्तिगत लाभ कमाया है। ग्राम सभा सदस्य उमेश ने बताया कि पोखरी गांव की संपत्ति है। इसका उपयोग जल संरक्षण और पशुओं की जरूरतों के लिए होता है। ग्राम प्रधान ने बिना किसी सूचना के मिट्टी बेच डाली। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

उधर, हंगामे के बीच मौका पाते ही लोडर व ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर खनन करने वाले फरार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रूके। ग्रामीणों का कहना है कि अभी पिछले साल ही उक्त पोखरी पर मनरेगा योजना के तहत सुंदरीकरण का कार्य कराया गया था। जिसके एवज में लगभग चार लाख रुपये का भुगतान भी हुआ है।
विज्ञापन


एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार गौतम ने बताया कि पोखरी में ट्रैक्टर-ट्राली या मशीन लगाना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें