महराजगंज। क्षेत्र के रुद्रौली गांव में बुधवार को विजिलेंस और बिजली कर्मियों की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया। जबकि, 72 बड़े बकाएदार का कनेक्शन काट दिया गया।
अवर अभियंता ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि बड़े बकाएदारों से बकाया वसूली करने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस टीम के साथ रुद्रौली गांव में पहुंचकर छापा मारा गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की कनेक्शन की जांच के दौरान रोहित चौधरी और खदेरू को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिनके खिलाफ तत्काल बिजली चोरी का केस दर्ज कर लिया गया। जबकि, 72 बड़े बकाएदार का कनेक्शन काट दिया गया। इन बड़े बकाएदारों को जल्द बिजली बिल जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए गए। अगर कोई उपभोक्ता बिना बिजली बिल जमा किए चोरी से कनेक्शन जोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग के कई कर्मचारी भी मौजूद रहे।