फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12 बोरी चीन का लहसुन बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। क्षेत्र के खरहरवा गांव के पास बुधवार को पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 12 बोरी चीन का लहसुन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस बॉर्डर क्षेत्र में तस्करी के रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नेपाल से लहसुन तस्करी कर भारत मे डंप कर रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। उसके कब्जे से 12 बोरी में 316 किलोग्राम लहसुन बरामद किया गया। युवक ने अपना नाम साहिल निवासी कोल्हुई बताया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें