फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

Wed, 14 Aug 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा पार करने वालों पर नजर रखी जा रही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस और एसएसबी 22 एवं 66 वीं वाहिनी ने चौकसी तेज कर दी है। दोनों देशों की खुली सीमा को देखते हुए पूरे सीमा क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन निगरानी करते हुए उनकी जांच की जा रही है। दोपहिया व चार पहिया वाहनों सहित पैदल आने जाने वाले लोगों, उनके सामानों की भी गहन जांच की जा रही है। आईडी प्रूफ की जांच के बाद ही लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन और रात में गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। बांग्लादेश की घटना के बाद जनपद के पगडंडियों पर पुलिस की विशेष नजर है। जगह-जगह पेट्रोलिंग की जा रही है और जिले में जहां जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर रैली निकाला जाता है। वहां पर भी पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। भारत नेपाल सीमावर्ती गांव में कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर आने जाने वाले लोगो की गहन तलाशी ली जा रही है। जनपद के 84 किलोमीटर की खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें