फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उपनिबंधक कार्यालय के शौचालय में रखे भूमि अभिलेखों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
शौचालय में रखी गई फाइल।  
विज्ञापन
वीडियो वायरल, उपनिबंधक ने कहा-निष्प्रयोज्य है अभिलेख
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल तहसील स्थित उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय में सरकारी अभिलेखों के रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कार्यालय के शौचालय में कथित तौर पर भूमि संबंधी दस्तावेज पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं उपनिबंधक ने वायरल वीडियो को करीब एक माह पुराना बताते हुए उसमें दिख रहे कागजात को निष्प्रयोज्य अभिलेख बताया है।
वायरल वीडियो में शौचालय के भीतर कुछ कागजात बिखरे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि ये जमीनों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिन्हें लापरवाहीपूर्वक फेंक दिया गया है। जानकारों के अनुसार, बैनामा और भूमि संबंधी अभिलेख भविष्य में स्वामित्व, नामांतरण तथा अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही आम लोगों के लिए भविष्य में गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो जाते हैं या गायब हो जाते हैं तो इससे भूमि विवाद और कानूनी जटिलताएं बढ़ सकती हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं, हालांकि किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपनिबंधक संदीप कुमार चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी है। वायरल हो रहा वीडियो एक माह पुराना है। वीडियो में दिख रहे कागजात निष्प्रयोज्य हैं। शौचालय भी उपयोग नहीं किया जाता है। कार्यालय के कर्मचारियों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की गई है। वर्तमान समय में कोई कागजात शौचालय में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें