फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा पर 10 बोरी यूरिया व पांच बोरी डीएपी के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। कोल्हुई पुलिस ने शनिवार शाम को कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास से 10 बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद और आरोपी को सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम कोल्हुई पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर जांच की गई तो अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माल व वाहन को कब्जे में ले लिया।
वहीं पुलिस ने थाने लाकर आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेज दिया। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र बेचू निवासी कोल्हुई के रूप में हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ई रिक्शा पर 15 बोरी खाद पकड़ा गया है जिसको कस्टम नौतनवा को भेज दिया गया है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें