फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्ची के साथ महिला का कमरे में बंद होने का वीडियो वायरल

Thu, 17 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मासूम बेटी के साथ कमरे में बंद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मदद के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं वीडियो सामने आने पर बुधवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि महिला को प्रताड़ित करने के साथ ही कमरे में बंद करने का वीडियो झूठा है।
वायरल वीडियो के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा निवासी एक युवती की शादी कुछ वर्ष पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव धरैचा के टोला सोनपिपरी में हुई। वहीं महिला का आरोप है कि पति गांव के ही रहने वाली एक लड़की के साथ भाग गया है। ससुराली प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में महिला बिलखते हुए कह रही है कि वह बच्ची के साथ बीते चार दिनों से बगैर कुछ खाएं पिए घर के एक कमरे में बंद है। कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला को कोई प्रताड़ित नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं मामले में महिला की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें