फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-लाइब्रेरी एप से किताबों काे संग्रह करने का मौका

Thu, 17 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऑफलाइन लाइब्रेरी ही नहीं अब माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को ऑनलाइन ई-लाइब्रेरी की सुविधा देकर किताब संग्रह का मौका उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं जिनमें लगभग 1.17 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब इन विद्यार्थियों को पुस्तक खरीदने व उन्हें सुरक्षित रखने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अब मोबाइल एप पर पाठ्यक्रम के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें मिल सकेंगी।
विद्यार्थी आवश्यकता के अनुसार ई-लाइब्रेरी के तहत किताब संग्रहित भी कर सकेंगे। पंजीकृत विद्यार्थियों को ऑफलाइन सुविधा के तहत राजकीय पुस्तकालय सुविधा है। अब इन्हें ऑनलाइन लाइब्रेरी पोर्टल के जरिये शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। पोर्टल पर पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी से जुड़ी व अन्य सामान्य ज्ञान, ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री, केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का लाभ दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एप की सुविधा और लिंक उपलब्ध भेजा गया है। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर एप की मदद से ई-लाइब्रेरी में अपना एकाउंट बना कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें