फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बचे तेल में 20 दिन बाद बनाई सब्जी, पांच लोग गंभीर

Sun, 22 Dec 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव बैदौली में एक परिवार की ओर से मछली तलने के बाद बचे तेल में 20 दिन बाद सब्जी बनाकर खाना भारी पड़ गया। शनिवार की देर रात पूरे परिवार को तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर रात भर उपचार के बाद सुबह हालत में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बैदौली निवासी राजकुमार के घर 20 दिन पूर्व कोई मांगलिक कार्यक्रम था, जिसमें मछली बना हुआ था। मछली तलने के बाद बचे हुए तेल को परिवार के लोगों ने रख दिया था। शनिवार की रात में राजकुमार की पत्नी गूंजा ने उसी तेल से सब्जी बनाकर पूरे परिवार के लोगों को खिला दिया। जिसे खाने के करीब एक घंटा बाद राजकुमार (30), पत्नी गूंजा (28), बेटी अंकिता (15), बेटे आकाश (13) और विवेक (11) की तबीयत बिगड़ने लगी।
सभी को पेट दर्द और लगातार उल्टी होने से हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां सभी का रातभर उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें