फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा के प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में की गई विशेष प्रार्थना

Sun, 22 Dec 2024 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के सेंट एंड्रयूज चर्च में क्रिसमस पर्व के पूर्व रविवार को विशेष प्रार्थना आयोजित की गई, जिसमें प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित लघु नाट्य की ओर से ईसाई समुदाय के श्रद्धालुओं को उनके उपदेशों के विषय में जानकारी दी गई। चर्च के पास्टर आदम योहान्ना ने बताया कि दिसंबर माह में क्रिसमस से पहले के रविवार को प्रार्थना के जरिए ईश्वर के प्रेम, अनुग्रह और मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
विज्ञापन

पवित्र शास्त्र में ईसा को शांति का राजकुमार कहा गया है। ईसा हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे कि शांति तुम्हारे साथ हो, शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है। घृणा, संघर्ष, हिंसा और युद्ध का धर्म को इस धर्म में कोई जगह नहीं दी गई है।
इस दौरान महराजगंज और कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों के समुदाय के श्रद्धालु चर्च पहुंच कर प्रभु यीशु के वंदना में लीन रहे। बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म को लेकर लघु नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर राज विहारी दास, राजाराम, कुंदन राय, राहुल राय, रानू सिंह, मुस्कान सिंह, प्रमिला, शेरोन आदम, अखिलेश, निखलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें