फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण माह

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण माह
विज्ञापन

महराजगंज। संचारी रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। विविध गतिविधियों के माध्यम से लोगों को बचाव के प्रति सचेत किया जाएगा। जिले में 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित होगा। 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर रोगियों की तलाश करेंगी।
अभियान के संचालन के लिए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की तरफ से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि जनपद व ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 21 और 22 मार्च को कर लिया जाए। जिला स्तरीय अंतर विभागीय बैठक 24 और ब्लॉक स्तर पर नोडल प्रधानाध्यापकों का संवेदीकरण कार्यशाला 26 से 28 मार्च के बीच पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। संचारी रोग से बचाव के प्रति सभी को जागरूक किया जाएगा। शासन से मिलने निर्देश के अनुसार सभी गतिविधियां संचालित होंगी। डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें