नहर में डूबने से युवक की मौत
मिठौरा। सिंदुरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार को नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सिंदुरिया निवासी राजू (35 ) बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बजे सिंदुरिया नहर पर शौच लिए गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए। आधे घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। तब तक राजू की मौत हो गई थी। यह जानकारी थाना प्रभारी सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने दी। संवाद