फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वंशिका का भव्य स्वागत किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज की एनसीसी कैडेट वंशिका ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में प्रतिभाग किया था। लौटने पर मंगलवार को कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार व एनसीसी अधिकारी प्रो. निधि लाल आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी प्रो. सुशील राय ने बताया कि महराजगंज जिले के बेलवा गांव निवासी व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका ने राजपथ पर परेड में शामिल होकर कॉलेज व प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
वंशिका को एनसीसी के महानिदेशक, नई दिल्ली की ओर से आरडीसी मेडल, प्रमाणपत्र, पीएम रैली मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्टता मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें