पेड़-पौधे ऑक्सीजन के स्रोत, समझना होगा महत्व : संजीव
महराजगंज। पौधरोपण महाअभियान के पहले दिन मंगलवार को जिलेभर में पौधों को रोपित किए जाने का कार्य किया गया। जिला मुख्यालय स्थित ज्ञान सरोवर पार्क व मधवलिया गोसदन में पौधों को रोपित कर अभियान का शुभारंभ एवं हरीतिमा अमृत वन का निरीक्षण करते हुए समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन के स्रोत हैं। सभी को इस बात को समझते हुए पौधरोपण पर जोर देना होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्पन्न हुए विपरीत स्थिति में सभी को ऑक्सीजन की महत्ता समझ में आई थी। उस अवधि से सबक लेते हुए हमें कम से कम एक पौधा लगाते हुए उसकी देखभाल भी करनी होगी। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पौधरोपण अभियान से शासन ने लोगों को स्वस्थ बनाने की पहल की है। विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि पौधरोपण से हरियाली को बढ़ावा देने में मदद मिलेगा। नोडल अधिकारी व राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में वृक्षों का अहम योगदान है, ऐसे में हम सभी को पौधरोपण करना होगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने में वृक्षों का अहम योगदान है। उपरोक्त अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीएसए आशीष कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी अर्शी मलिक, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम आदि ने भी पौधरोपण किया। सदर सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पौधा लगाया।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय परिसर में संतोष पांडेय, बीडीओ अमरनाथ पांडेय, बीआरसी परिसर और प्राथमिक विद्यालय राजमंदिर खुर्द में बीईओ हेमंत कुमार पांडेय, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अनुराग कुमार त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। ठूठीबारी के रामनगर में श्मशान घाट पर अभय शंकर सिंह ने पौधा लगाया। पनियरा गांव स्थित शिवमंदिर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व अधिशासी अभियंता राजनाथ यादव ने पौधरोपण किया।
--------------------------------------
3500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में रोपे गए पौधे
जिले में संचालित होने वाले 1695 परिषदीय विद्यालयों में आंवला व नीबू के एक-एक पौधे लगाए गए। साथ ही जिले में संचालित होने वाले 250 माध्यमिक विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान समेत कुल 3500 शिक्षण संस्थानों में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अथवा प्रधानाचार्य व शिक्षकों की ओर से पौधरोपण किया गया। सिसवां स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज में कुसुम सिंह, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज में शशिकला सिंह, आरपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नीरज तिवारी, यूपी पब्लिक स्कूल मे प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, मलवरी कान्वेंट स्कूल में शुभ्रा सिंह, सेंट जोसफ़ स्कूल में ओए जोसफ, लिटिल स्टार एकेडमी हरपुर पकड़ी में पवन प्रजापति एवं परिषदीय विद्यालयों मे खंड शिक्षा अधिकारी अनीता तिवारी ने पौधरोपण किया। हरदीडाली कंपोजिट विद्यालय परिसर में प्रधान गोपाल चौधरी ने पौधा लगाया। घुघली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों व स्कूलों में भी पौधरोपण किया गया। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने पौधरोपण किया। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया। एसके गौड़ व प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कंपोजिट विद्यालय भगवतनगर परिसया में खंड शिक्षाधिकारी पिंगल प्रसाद राना ने पौधरोपण किया। महामाया आईटी पॉलिटेक्निक, सभी आईटीआई व अन्य शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया।
--------------------
पौधरोपण कर वन बचाने का लिया संकल्प
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के हड़ियाकोट, फरेंदा क्षेत्र के खजुरिया व घोड़सारे बीट में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने खजुरिया तथा रगड़गंज में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल व एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने पौधरोपण किया।
----------------
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में लगे 20 लाख पौधे
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के जिम्मेदारों की माने तो अभियान के पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 79 प्रतिशत पौधे लगाए गए। सोहगीबरवां प्रभाग का लक्ष्य 26 लाख से अधिक था, जिसमें से लगभग 20 लाख पौधे रोपित किए जाने की सूचना है।