महराजगंज। जिले में डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान सुस्त गति से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 और 16 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को टीडी (टेटनस-डिप्थीरिया) का टीका विशेष अभियान के तहत 10 मई तक लगाया गया।
अभियान के तहत जिले के 2025 सरकारी और निजी विद्यालयों में कुल 85187 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक सिर्फ 22,546 बच्चों को ही टीका लगाया जा सका है, जो कि कुल लक्ष्य का लगभग 26 फीसदी ही है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 2025 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में डिप्थीरिया और टिटनेस के बचाव के लिए अध्ययनरत 10 और 16 वर्ष के 85187 के बच्चों को टीडी का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के लिए 24 अप्रैल से अभियान की शुरुआत की गई, जो 10 मई तक चलेगा। अभियान में एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ता शामिल किया गया है।
संबंधित विद्यालयों में कैंप लगाकर इन बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सिर्फ 22546 को टीका लगाया गया है। इसमें कक्षा पांच, 10 आयु तक के बच्चों को 1921 टीका लगा है, जबकि 16 आयु तक 20625 बच्चों को टीडी का टीका लगा है। ।