फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर सटे सेवतरी से यूरिया तस्कर कर रहे सरहद पार, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल जाने से पहले बार्डर पर चार बोरी खाद बरामद, निजी दुकानों से आसानी से खाद लेकर कर रहे धंधा
विज्ञापन

महराजगंज। खाद तस्करी को लेकर सीमा क्षेत्र में तस्कर अक्सर सक्रिय रहते हैं। इन दिनों नेपाल बॉर्डर से सटे सेवतरी से तस्कर यूरिया नेपाल भेज रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी तो दबोच लिए गए। नेपाल सीमा से सटे सेवतरी गांव के पास चार बोरी यूरिया के साथ आरोपी को पकड़कर कस्टम को सौंप दिया गया। आरोपी ने एक निजी दुकान से यूरिया लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र सेवतरी गांव के पास से चार बोरी यूरिया साइकिल पर आरोपी दुर्गेश ग्राम सेवतरी नेपाल ले जा रहा था। गांव के पास ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। परसामलिक थाने के उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी समेत यूरिया कस्टम नौतनवा को सौंप दिया गया। सूत्रों केअनुसार, दुकानों से खाद लेकर नेपाल पहुंचाया जा रहा है। दुकान से खाद लेने के लिए आधार या खतौनी देकर खाद ले लिया जाता है। भारतीय क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया नेपाल जाते ही दो गुने से अधिक रेट पर बिक जाती है। नेपाल में मांग के अनुसार रेट घटता बढ़ता रहता है। कैरियर दो बोरी चार बोरी करके साइकिल या बाइक से नेपाल लेकर जाते हैं। इसके लिए वे ऐसे रास्तों को चुनते हैं, जहां निगरानी कम रहती है। कैरियर मौका देखकर सुनसान रास्ते से नेपाल सीमा में दाखिल हो जाते हैं। सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा भी कैरियर उठा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें