फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोस्टर लगाने के विवाद में हंगामा

Fri, 04 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में बृहस्पतिवार को दीवार पर लगे पोस्टर हटाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला आगे बढ़ते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आपस में सुलह-समझौता कर चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी विनोद गुप्ता के दीवार पर कुछ लोगों की ओर से आंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्टर लगाया गया था।
आंबेडकर जयंती बीतने के बाद भी दीवार पर पोस्टर लगा रहा। इस बीच विनोद अपनी दीवार की सफाई कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने दीवार पर लगे बैनर को हटा दिया। इनकी भनक कुछ लोगों को लगी तो वह लोग गोलबंद होकर मौके पर पहुंचकर विवाद करने लगे। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद को आगे बढ़ते देख हंगामा होने लगा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। उसके बाद दोनों पक्ष के लोगों शांत हो गए। मामले में सख्ती से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले दोनों पक्ष के लोगो ने आपस में बैठक कर सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें