फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता

Fri, 04 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार से दो दिन पूर्व स्कूल जाने के लिए निकलीं दो छात्राएं रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई हैं। दोनों थाना क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक छात्रा सोनौली क्षेत्र की रहने वाली है कोल्हुई में कमरा लेकर पढ़ाई करती है। इसी दौरान कोल्हुई की छात्रा से उसका परिचय हुआ और दोनों साथ पढ़ने जाने लगीं। रोज की तरह दो दिन पहले भी दोनों पढ़ने के लिए कॉलेज निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। सोनौली की छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें