फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 3,663 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
जीएसवीएस से 10 वीं की बोर्ड परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 2071 तो इंटर में 1592 रहे अनुपस्थित, सचल दल ने 18 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 39,034 के सापेक्ष 36,963 विद्यार्थी उपस्थित रहे
महराजगंज। कड़ी निगरानी के बीच जनपद के 104 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन ही 3,663 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें हाईस्कूल के 2,071 और इंटरमीडिएट के 1592 विद्यार्थी शामिल हैं। पहले दिन दोनों ही कक्षाओं की हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी महीनों से की जा रही थी। बोर्ड की तरफ से सभी आदेश-निर्देश पूर्ण करने में डीआईओएस के निर्देशन में विभाग के कर्मी जुटा रहे। तमाम तैयारी व शुचिता इंतजाम के बीच बुधवार परीक्षाओं का आगाज हुआ। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 39,034 के सापेक्ष 36,963 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिपोर्टिंग टाइम सुबह सात बजे रखी गई थी। तीन लेयर की जांच के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहले पाली की परीक्षा में सक्रिय छह सचल दलों ने पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा होती मिली। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भी हिंदी की परीक्षा के लिए दोपहर 12:30 बजे से प्रवेश दिया गया। 31,605 के सापेक्ष 30,013 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया जबकि 1,592 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में 12 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण सचल दल ने करने की जानकारी दी, कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
सुबह छह बजे से कंट्रोल रूम में जुटे शिक्षकों न रखी नजर
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीआईओएस ऑफिस सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम सुबह छह बजे से सक्रिय किया गया। सुबह की पाली में राजकीय बरवां राजा के प्रवक्ता रामजी प्रसाद के निर्देशन में शिक्षकों की टीम ने निगरानी रखी। पहले बैच में 24 शिक्षकों ने ड्यूटी की। दूसरी पाली का दायित्व राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव के नेतृत्व ने शिक्षकों की टीम ने संभाला। रामजी प्रसाद ने बताया कि कुल 104 परीक्षा केंद्रों पर मुख्य गेट के साथ प्रत्येक कमरे की गतिविधि पर नजर रखी गई और जहां भी कुछ गड़बड़ दिखा, फोन से वार्ता कर दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

कोट
हाईस्कूल को रस तो इंटर को गद्य में असुविधा
10वीं में व्याकरण का रस समझने में असुविधा हुई। क्योंकि करुण रस व वीर रस का अंतर कठिन लगा।
-पूनम, जीजीआईसी धनेवा

10 वीं में बहुविकल्पीय प्रश्नों में भी अलंकार व रस की पहचान का प्रश्न काफी कठिन महसूस हुआ।
-पूर्णिमा, जीजीआईसी धनेवा

12वीं में गद्य व पद्य से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों को समझने में दिक्कत नहीं हुई लेकिन साहित्यिक परिचय लिखने में असुविधा हुई।
-संजना, राजकीय बरवां

12वीं में वर्णनात्मक संदर्भ में पूछे गए प्रश्न कठिन लगे। तैयारी अच्छी थी इसलिए कोई समस्या नहीं हुई।
-मोनी, राजकीय सिंहपुर
वर्जन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन सकुशल संपन्न हुई। कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। सचल दल ने भी शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा की रिपोर्ट दी है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें