विशप परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित, 1836 के सापेक्ष 1835 ने दी परीक्षा
परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे से दिया गया प्रवेश
महराजगंज। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच बुधवार को सीबीएसई की परीक्षा जनपद के सात केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। सभी केंद्रों पर आब्जर्वर की निगरानी में संपन्न हुई परीक्षा में 99.9 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
सीबीएसई की परीक्षा में दूसरे दिन पहली पाली में इंटरमीडिएट फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई। जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि उनके यहां इंटर के 213 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, सभी उपस्थित रहे। रिपोर्टिंग टाइम का पालन करते हुए सुबह 9 बजे से प्रवेश दिया गया। इसी प्रकार मुख्यालय के विशप एकेडमी परीक्षा केंद्र पर 293 की जगह 292 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
सेंट जोसेफ में 384 के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। इसी प्रकार फरेंदा के नवजीवन में 374 व स्कालर्स के 164 के सापेक्ष शत प्रतिशत उपस्थिति रही। मॉर्डन एकेडमी नौतनवां में 85 व सेक्रेट हार्ट में 323 परीक्षार्थी मौजूद रहे, कोई अनुपस्थित नहीं रहा।
योग-ध्यान के सवालों ने किया परेशान
जवाहर नवोदय धनेवा से परीक्षा देकर निकले इंटर के अजय कन्नौजिया, मुकेश, मोनिका राय और अनीता चौधरी ने बताया कि शारीरिक क्रिया-प्रतिक्रिया से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे लेकिन योग आसन के संदर्भ में पूछे प्रश्न कठिन लगे। बीएमआई और ओलिंपिक से जुड़े प्रश्न आसान लगे।
वर्जन
कोर्ट
बुधवार को इंटरमीडिएट फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई। जिला मुख्यालय के तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। शांतिपूर्ण परीक्षा होती पाई गई। कुल 1836 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1835 की उपस्थिति रही। सभी सात केंद्र आब्जर्वरों ने शुचिता पूर्ण उपस्थिति की रिपोर्ट दी है। बृहस्पतिवार को इंटर की परीक्षा पहली पाली में इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, हॉर्टिकल्चर विषय की होगी।
-डीपी सिंह, नोडल सीबीएसई बोर्ड, महराजगंज