फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : अंतिम दिन 2023 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। आखिरी दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 2023 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दल ने पहली पाली में 30 तो दूसरी पाली में 40 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 दिन बाद समाप्त हो गई। पहली पाली में हाईस्कूल में उर्दू, नेपाली, पंजाबी, तेलगु, मलयालम की परीक्षा में 20 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में इलेक्ट्रिशियन, आपदा प्रबंधन की परीक्षा में शतप्रतिशत मौजूदगी रही। इंटरमीडिएट पहली पाली में खाद्य संरक्षण व हेल्थकेयर की परीक्षा में 26 व दूसरी पाली में अंग्रेजी व सांख्यिकी गणित में 1977 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
इन्होंने दिया योगदान : सचल दल टीम के सदस्य व राजकीय सिंहपुर के प्रिंसिपल अनमोल यादव ने बताया कि 111 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में सभी विषयों की परीक्षा पूरी हुई। सभी परीक्षा केंद्र परीक्षा के मद्देनजर 23 फरवरी से 12 मार्च तक डिजिटल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा के लिए 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटर के लिए नामांकित थे। 111 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, इतने ही केंद्र प्रभारी, बाह्य व्यवस्थापक और आठ सचल दल के अलावा रात्रिकालीन सचल दल ने भी प्रश्न पत्रो और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

इसके साथ मानिटरिंग कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी 20 सदस्यों के साथ रामजी प्रसाद व 10 आईटी विशेषज्ञ शिक्षक सोशल प्लेटफार्म की निगरानी में जुटे रहे। पुलिस का इंतजाम भी सभी परीक्षा केंद्रों व उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्रों पर नियमित बनी रही।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर यात्रियों के सामान की जांच करते आरपीएफ कर्मचारी। सं- फोटो : अवीर पूनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें