फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली एकता यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चौक बाजार के गंभीरनाथ तिराहे पर माल्यार्पण के बाद एकता यात्रा का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के चौक नगर पंचायत में सोमवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विशाल और एकता यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। नगर पंचायत चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यात्रा के दौरान “सरदार पटेल अमर रहें”, “वंदे मातरम्”, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। नगर पंचायत के गंभीरनाथ तिराहे पर माल्यार्पण के बाद एकता यात्रा का शुभारंभ हुआ। एकता यात्रा विभिन्न मार्गों और चौराहों से होकर सोनाडी माता मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अगवानी की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर एक अखंड भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष परदेशी रविदास, गौतम तिवारी, कृषगोपाल जायसवाल, रमेश बर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें