फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना अंतर्गत अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर मुड़ेहरा गांव के पास रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे बाइक सवार महेश भारती (42) घायल हो गए। चालक कार लेकर मौके से भाग गया। दोपहर बाद इलाज कराने की शर्त पर दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के छितरापार निवासी महेश भारती अपना इलाज कराने बाइक से नईकोट जा रहे थे। इसी बीच पीडब्ल्यूडी मार्ग पर कार से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। महेश ने बताया कि चालक तत्काल मौके से भाग गया। परंतु दोपहर में कार मालिक उनके पास पहुंचे। उन्होंने तत्काल इलाज का खर्च अदा किया और स्वस्थ होने तक आगे भी खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। संपतिहा चौकी इंचार्ज जय प्रताप सिंह ने कहा कि वाहन स्वामी घायल का इलाज करा रहा है। दोनों पक्ष आपस में सहमत हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें