विवाहिता के साथ छेड़छाड़, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
नौतनवां (महराजगंज )। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी व छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है।
जानकारी के मुताबिक परसमालिक थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 28 अगस्त की रात लगभग 9 बजे पति पत्नी किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। पति नाराज होकर घर से कहीं चला गया । इस दौरान पड़ोस का ही एक युवक आया और विवाहिता से कहा कि तुम्हारा पति सागौन के बाग में फंदा लगा रहा है । यह सुनकर 22 वर्षीय विवाहिता ने युवक के साथ बगीचे में चली गई । वहां जाने पर उसका पति नहीं मिला । युवक मौका देखकर दुष्कर्म की नियत से महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा । महिला किसी तरह से शोर मचाते हुए भाग कर अपने घर आयी। दूसरे दिन पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी व छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के तलास में जुटी है। कार्रवाई की पुष्टी थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने की।