निचलौल। क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली गांव के पास बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे सवारियों से भरी ऑटो बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गया। इसमें ऑटो चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ठूठीबारी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सुनील चौधरी हर रोज की तरह बुधवार को भी निचलौल से सवारी को ऑटो में बैठकर ठूठीबारी की ओर जा रहा था। अभी ऑटो चालक सुनील चौधरी ऑटो लेकर ठूठीबारी सड़क स्थित सिरौली गांव के पास अचानक ऑटो के साथ एक साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के लिए ऑटो चालक ने प्रयास किया तो ऑटो बेकाबू हो गई।
सवारियों से भरी ऑटो गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। ऑटो चालक सुनील चौधरी के साथ नाथू जायसवाल निवासी अमहवा, अमित निवासी बरोहिया, गुड़िया निवासी रामनगर, शिल्पा और बेटी दीप्ति निवासी पुरैनिया थाना नौतनवा घायल हो गए।