फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: नेपाल में यूएमएल का सहयोगी युवा संगठन का आंदोलन कल, सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Wed, 22 Nov 2023 03:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी जितेंद्र बस्नेत ने मैतीघर से नया बाणेश्वर तक के क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल काठमांडू सहित अन्य अन्य स्थानों पर यूएमएल का सहयोगी युवा संगठन 24 नवंबर को नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। इसके देखते हुए नेपाली प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सोनौली सीमा पर नेपाल बेलहिया में नेपाल सशस्त्र पुलिस ने भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों वाहनों की जांच के साथ ही परिचय पत्र देख रही है।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों को देखते हुए बुधवार को कुछ देर तक भारतीय वाहनों को लौटा दिया गया, फिर सुबह 9:30 बजे से प्रवेश करने दिया गया। नेपाल बेलहिया सीमा पर नेपाल भंसार कार्यालय ने एक दिन से अधिक भारतीय पर्यटक वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दे रही है।

नेपाल में यूएमएल का सहयोगी संगठन युवा संघ के नेतृत्व में 24 नवंबर से काठमांडू सहित पूरे देश मे चार दिवसीय प्रदर्शन होगा। इसे देखते हुए नेपाल प्रशासन ने काठमांडू जिला में निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। नेपाल सशस्त्र पुलिस ने सीमा पर भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों वाहनों की जांच के साथ ही परिचय पत्र देख रही है।
विज्ञापन


नेपाल सरकार के खिलाफ एमाले कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार, महंगाई और अराजकता पर काबू पाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। नेपाल जा रहे पर्यटकों सहित सभी भारतीय बाइक कार को बुधवार की सुबह सात बजे से भारत नेपाल नोमेंस लैंड से नेपाली सशस्त्र बल ने वापस भारतीय क्षेत्र में लौटा दिया था लेकिन 9:30 बजे से सभी के लिए आवागमन बहाल कर दिया गया।

काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी जितेंद्र बस्नेत ने मैतीघर से नया बाणेश्वर तक के क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और जुलूस, प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल और बैठकें जैसे विरोध कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें