महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद युवाओं के कॅरिअर को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। नए प्रयोग के तहत उम्मीद नामक पोर्टल विकसित किया गया है। इस पर एक साथ 555 शिक्षा विकल्प व संभावनाओं की पूरी पुख्ता जानकारी उपलब्ध है। इस नवाचार का फायदा यह है कि विद्यार्थी स्मार्ट फोन के जरिए इसकी पहुंच हासिल कर कॅरिअर के संदर्भ में प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है जिसमें लगभग 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित है। 10वीं और 12वीं के बाद कॅरिअर चयन पर विगत वर्ष से ध्यान दिया जा रहा है। कॅरिअर मेला व कॅरिअर काउंसिल प्रावधान के साथ पंख पोर्टल को प्रभावी किया। अब उम्मीद कॅरिअर पोर्टल से इस उड़ान को धार दी गई है। इस नवाचार को विद्यार्थियों की प्रोफाइल तैयार करने के लिए पंख पोर्टल से जोड़ा गया है। नए प्रावधान से विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। पोर्टल पर विभिन्न