फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामा-भांजे को पीटा चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी टोला कुकुरगाढ़े गांव में एक शादी समारोह में विवाद के बाद रास्ते में घेरकर मामा-भांजे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

रूबी देवी ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 अप्रैल को उनकी पुत्री अंजली की शादी थी। बरात आने के दौरान गांव के ही पप्पू, धरमवीर, रामभीरु और सचिन शराब के नशे में बरात में पहुंचकर हंगामा करने लगे।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वहां से हटा दिया। आरोप है कि अगले दिन सुबह जब उनका बेटा संदीप चौहान अपने मामा अजय चौहान निवासी ग्राम सिकटौर थाना चिलुआताल को छोड़ने जा रहा था। तभी पीपरा रसूलपुर पेट्रोल टंकी के पास उक्त चारों आरोपियों ने उन्हें रोककर दोनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
׮
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें