फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल जिला सम्मेलन हुआ

Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : vinod gupta
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अशर्फी अतिथि भवन में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग  व्यापार मंडल का जिला व्यापारिक सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने सिसवा, निचलौल, ठूठीबारी और कटहरी के नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद पंकज चौधरी रहे। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल ने किया। पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि अट्ठारह प्रकार के इंस्पेक्टर अपने उल्टे-सीधे कानून और नियमों से देश के व्यापारियों को परेशान करते हैं। इसका खात्मा होना चाहिए। भयमुक्त व्यापार करने के लिए देश भर के व्यापारियों को एकत्र होकर संगठन को मजबूत करना होगा। तभी व्यापारिक उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


 सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि देश के विकास के लिए रेल लाइन और सड़कों का विस्तार होना अति आवश्यक है। इन दोनों जरूरतों पर केंद्र सरकार की सीधी नजर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, युवा व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा गोयल, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, अध्यक्ष गोरखपुर सीताराम जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुट अग्रवाल, अमनीष सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, बैजनाथ जायसवाल और भगवती स्वर्णकार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद सोनी एडवोकेट ने किया। इस दौरान सोमनाथ चौरसिया, अमरचंद भालोटिया, उमाशंकर सोनी, विनोद सोनी, शिवजी सोनी, हनुमान जायसवाल, कृष्णमुरारी सिंह, शंभु मद्धेशिया, विवेक चौरसिया, राजेंद्र केशरी, बीरन सोनी, रमेश रौनियार, हरिगोविंद जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा सहित मंडल से आए हुए सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

सांसद को पत्र सौंप ट्रेन के ठहराव की मांग
सिसवा बाजार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित जिला  व्यापारिक सम्मेलन के दौरान उद्योग व्यापार मंडल की सिसवा इकाई के  पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल और नगर अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार की अगुवाई में विशिष्ट अतिथि सांसद पंकज चौधरी को पत्र सौंप कर सिसवा रेलवे स्टेशन पर मोतिहारी-मंडुआडीह, जनसाधारण एक्सप्रेस, गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव और गोरखपुर से पनियहवां तक डेमू के संचालन की मांग की। इसके पूर्व में सांसद पंकज चौधरी के अथक प्रयासों पर  मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित ठहराव और  साप्ताहिक मोतिहारी-पोरबंदर सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव पर व्यापारियों ने बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें