फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे के 970 इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाॅर्डर पर अवैध तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की सुबह पुलिस ने बॉर्डर से वाहनों की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनके पास से 970 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी गोरखपुर से इंजेक्शन लेकर नेपाल जा रहे थे। बॉर्डर पर सख्ती के बाद भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बॉर्डर से रोजाना तस्करी के सामान बरामद होते हैं।
क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा की टीम इंडो-नेपाल बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक बैग लेकर नेपाल की ओर जाते दिखे। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गए और बैग में रखे सामान की जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से सेरेजैक डायजेपाम आईपी के 480 इंजेक्शन और टैल्जेसिक ब्यूप्रेनोर्फिन आईपी के 490 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने अपने नाम निरंजन उर्फ विवेक कसौधन (20) निवासी ठूठीबारी और निकेश कुमार (19) निवासी पिपरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के इंजेक्शन गोरखपुर से लाए थे। नेपाल में बेचने ले जा रहे थे। दोनों नेपाल में इंजेक्शन बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें