फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सफाईकर्मी निलंबित, एक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सफाईकर्मी निलंबित, एक का वेतन रोका
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले दो सफाईकर्मी को जहां निलंबित कर दिया गया है वहीं, एक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। निलंबित सफाईकर्मियों के प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत सदर व वेतन रोके जाने से संबंधित सफाईकर्मी के प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत मिठौरा को दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 17 नवंबर को मिठौरा ब्लॉक के ग्राम परसौनी व सेखुई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ग्राम पंचायतों में कूड़े का अंबार मिला तथा सफाई व्यवस्था बदहाल पाई गई। यह स्थिति दर्शाती है कि सफाई कर्मियों द्वारा शासन की मंशा के विपरीत कार्य किया जा रहा है। लिहाजा परसौनी के सफाईकर्मी मेराजुद्दीन तथा सेखुई के सफाईकर्मी रामराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों सफाईकर्मी सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय मिठौरा में संबद्ध रहेंगे। दोनों के प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदर को सौंपते हुए अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं, ग्राम बड़हरा वैद्य के सफाईकर्मी अभिषेक पटेल के द्वारा भी सफाई कार्य में रुचि न लेने के मद्देनजर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया व नवंबर का वेतन रोक दिया गया। उन्हें भी तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इस प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत मिठौरा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सफाईकर्मियों को अंतिम नोटिस जारी
महराजगंज। जिला पंचायत राज विभाग ने बृजमनगंज व नौतनवां ब्लॉक में तैनात दो सफाई कर्मियों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि यदि दोनों सफाईकर्मियों द्वारा अपना पक्ष नहीं रखा गया तो यह मान लिया जाएगा कि वे सरकारी सेवा में बने रहने के इच्छुक नहीं हैं लिहाजा उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति का निर्णय लिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरगदवां के सफाईकर्मी राजकुमार अप्रैल 2018 से तथा नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुअवा नंबर एक के सफाईकर्मी हेमंत कुमार 18 मई 2017 से अनुपस्थित चल रहे थे, जिस पर दोनों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया है। यदि 15 दिन में उनके द्वारा अपना सुसंगत साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जाएगा तो उनकी सेवा समाप्ति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें