फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात में डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने भेज दिया जेल
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में शुक्रवार रात बरात में डीजे बजाने को लेकर घराती और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया निवासी धर्मवीर पासवान की बरात शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र के शीतलापुर (बाघ टोला) स्थित मोहन पासवान के घर आई थी। डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और जल्दी मारपीट में बदल गया। मारपीट में बराती पक्ष के रंजीत मद्धेशिया और राम आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शीतलापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी निचलौल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी निचलौल में प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत मद्धेशिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों, रेंगहिया गांव निवासी मोनू अली और शीतलापुर गांव निवासी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें