फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले में शिक्षकों के दो गुटों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ब्लाॅक सभागार में शिक्षक संघ चुनाव में शनिवार को दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से तहरीर पड़ी है। तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को सोमवार को थाने बुलाया गया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लाॅक सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक स्तरीय चुनाव होना था। इसमें शिक्षक व संघ में जमकर हंगामा और मारपीट हुई।
आधा घंटे तक चले हंगामे में जिलास्तरीय पदाधिकारियों और चुनाव लड़ने वाले शिक्षकों में काफी नोकझोंक के साथ ही मारपीट हई। कुछ देर के लिए पूरे ब्लाॅक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

इस मामले में दोनों पक्षों से तहरीर पड़ी है।
थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद शिक्षकों को बुलाया गया था। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें