निचलौल। थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार कृपाल (19) पिता जवाहिर (65) निवासी चंदा गुलरभार और दूसरी बाइक सवार शाहबाज (15) और प्रदीप गौंड (16) निवासी परसा मलिक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल जवाहिर की हालत नाजुक होती देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया।